{"_id":"69c01ce57d7d6db2fb0b3db7","slug":"the-government-bus-running-on-nakrod-chanju-has-been-closed-for-one-and-a-half-months-chamba-news-c-88-1-cmb1003-178114-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डेढ़ माह से नकरोड़-चांजू पर दौड़ने वाली सरकारी बस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डेढ़ माह से नकरोड़-चांजू पर दौड़ने वाली सरकारी बस बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बस के बंद होने के चलते 25 पंचायतों के ग्रामीणों की बढ़ गई दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नकरोड़-चांजू मार्ग पर चलने वाली परिवहन निगम की बस पिछले करीब डेढ़ माह से से बंद है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सरकारी बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीण मजबूरन निजी वाहनों में अधिक किराया चुकाकर अपने गंतव्यों तक पहुंचने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार निगम के अधिकारियों से मार्ग पर बंद बस सेवा को बहाल करवाने की मांग की गई। बावजूद इसके अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से बंद बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों राज कुमार सुरेश कुमार, रमन कुमार, विजय कुमार, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार और विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए इस मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस सेवा काफी लाभप्रद रही लेकिन अकारण ही बस सेवा को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह बस नकरोड़ से सुबह नौ बजे चलती थी और चांजू से वापस नकरोड़ करीब ढाई बजे पहुंचती थी। इस बस से स्थानीय ग्रामीणों समेत विद्यार्थियों को भी लाभ मिलता आया है। बावजूद इसके बस सेवा का बंद होना ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा रहा है।
इस बस सेवा के बंद होने के चलते करीब 25 पंचायतों की करीब तीस हजार आबादी को परेशानी हो रही है। निजी टैक्सियां और निजी बसें ही उनका सहारा बन गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द ही बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
--
Trending Videos