फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The joyride became more expensive as soon as the CM arrived.

Chamba News: सीएम के आते ही महंगी हो गई झूले की सवारी

Sun, 02 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The joyride became more expensive as soon as the CM arrived.
आरोप- सात दिन तक 70 में मिलने वाले टिकट के दाम कर दिए 80 रुपये
विज्ञापन

लोग बोले- पूछने पर जवाब मिला, ऊपर से निर्देश आने पर बढ़ाए हैं दाम
टेंडर के अनुसार 50 से 60 रुपये लेने का है प्रावधान, लोगों में दिख रहा रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री के चंबा आगमन पर मिंजर मेले में झूले के दाम में ठेकेदार ने दस रुपये की वृद्धि कर दी। सात दिन तक झूलों के टिकट 70 रुपये में दिए जाते रहे।
आठवें दिन ठेकेदार ने टिकट 80 रुपये का कर दिया। लोगों ने काउंटर पर टिकट महंगा करने का कारण पूछा तो जवाब मिला ऊपर से ऐसे निर्देश मिले हैं। ये निर्देश प्रशासन ने दिए हैं या सरकार ने, इस बारे में उन्होंने लोगों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

लोगों को 80 रुपये देकर टिकट खरीदने पड़े। जब टेंडर हुए थे तो उसमें 50 से 60 रुपये तक टिकट देने का हवाला दिया गया था लेकिन ठेकेदार ने पहले ही दिन टिकट 70 रुपये में बेचने शुरू कर दिए। इसकी लोगों ने प्रशासन के पास शिकायतें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को पुलिस और प्रशासन की टीम ने झूला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि टिकट 60 रुपये में ही बेचें। निरीक्षण के बाद लोगों को 60 रुपये का टिकट दिया गया लेकिन रविवार को जब लोग झूला झूलने के लिए पहुंचे तो टिकट का दाम दस रुपये बढ़ चुका था। टिकट में दाम भी नहीं लिखा था। केवल छह राउंड लिखे टिकट को लोगों को थमाया जा रहा है। सुरेंद्र कुमार, हंसराज, संजय शर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह और शम्मी कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि यदि ठेकेदार सही दाम वसूल रहा है तो उसे टिकट पर अंकित किया जाए और यदि गड़बड़ी कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उपमंडल अधिकारी चिराग शर्मा ने बताया कि टिकट के दाम बढ़ाने के लिए कोई निर्देश ठेकेदार को नहीं दिए हैं। यदि वह मनमानी कर रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed