फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The strength of the organization is the strength of the party: Parmar

संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत : परमार

Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The strength of the organization is the strength of the party: Parmar
विपिन परमार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। मंडल भाजपा बनीखेत की मासिक बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला भाजपा प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें सक्रियता के साथ जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की नीतियों और संगठन के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला सह प्रभारी रमेश राणा समेत मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed