{"_id":"6a05ff83cc12603631047585","slug":"the-supply-vehicle-arrived-but-brought-fewer-cylinders-chamba-news-c-88-1-ssml1004-183471-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सप्लाई की गाड़ी तो आई, सिलिंडर कम लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सप्लाई की गाड़ी तो आई, सिलिंडर कम लाई
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
नैनीखड्ड में सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी कर्मी से बहसबाजी करते उपभोक्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीखड्ड में खाली सिलिंडर लेकर सुबह से इंतजार में बैठे लोगों ने जमकर किया हंगामा
ओटीपी वाले उपभोक्ता भी खाली हाथ लौटे, 100 की जगह 40 सिलिंडर ही मिले लोगों को
--
नैनीखड्ड में रसोई गैस वितरण की उम्मीद लेकर सुबह से जुटी भीड़ दोपहर तक इंतजार में झुलसती रही लेकिन व्यवस्था की कमी ने पूरा माहौल बदल दिया। ओटीपी सत्यापन के बाद लोगों को भरोसा था कि सिलिंडर आसानी से मिल जाएगा मगर जब गाड़ी पहुंची तो तय सप्लाई से काफी कम सिलिंडर होने की बात सामने आई। कतारों में खड़े उपभोक्ता धूप और थकान के बीच अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन कई लोगों को केवल निराशा ही हाथ लगी। जिनके ओटीपी पहले ही आ चुके थे, वे भी खाली लौटने को मजबूर हो गए। धीरे-धीरे असंतोष बढ़ता गया और लोगों ने वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए मौके पर हंगामा कर दिया।
--
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। दिन : वीरवार। समय : सुबह 9 बजे। स्थान : नैनीखड्ड बाजार। लाहड़ू की अनीता देवी सिर पर खाली सिलिंडर लेकर नैनीखड्ड बाजार पहुंचीं। उन्होंने सिलिंडर हाईवे के किनारे रख दिया। नैनीखड्ड में वीरवार को गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी आने का दिन था। टिकरी, नैनीखड्ड, डिडोरा, कस्बा और जरैई, नैनीखड्ड वार्ड से भी लोग भी बाइक, स्कूटी और पीठ पर सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं। देखते ही देखते नैनीखड्ड में सिलिंडरों की कतार लग गई। सुबह 10:15 बजे। लोग बेसब्री से गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन गाड़ी न आने से उनके चेहरों पर निराशा झलक रही है। समय : दोपहर 12:30 बजे। डलहौजी से गैस सिलिंडरों से लदी गाड़ी पहुंची। लाउड स्पीकर से सिलिंडर रिफिल करवाने को कहा जा रहा था। देखते ही देखते गाड़ी के इर्द-गिर्द लोगों की भीड़ जुट गई। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से ओपीटी नंबर देखकर कॉपी एकत्रित कीं। कुछ लोगों को ओपीटी से बुक सिलिंडर की डिलीवरी हुई। कइयों को मना कर दिया गया। महिला ने कहा कि सिलिंडर बुक करवाया है, इसका ओटीपी भी आया है लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। कुछ अन्य लोगों के भी सिलिंडर रिफिल नहीं हो पाए।
--
आरोप... 100 सिलिंडर लेकर आई गाड़ी, 60 रास्ते में दे दिए
दोपहर 1:15 बजे माहौल गर्मा गया। लोग-हल्ला करने लगे। केवल अरोड़ा, चैनो, ओंकार ठाकुर, शिपू, नीना, रेखा देवी, अलका, मुन्ना महाजन, सुनील कुमार, हैप्पी महाजन, इंद्र महाजन, काली, ऊषा, अनिता, महाशु राम ने आरोप लगाया कि डलहौजी से 100 सिलिंडर भेजने जाने की उन्हें जानकारी मिली है। डिलीवरी कर्मचारियों ने उनके पीछे आए एक वाहन चालक को 60 सिलिंडर दे दिए। बुधवार को 120 उपभोक्ताओं में से नैनीखड्ड में पहुंचे 40 लोगाें को ही सिलिंडर मिल पाए। सिलिंडर लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने लोगों को शुक्रवार को फिर क्षेत्र में गैस की आपूर्ति करने की बात कही। उधर, डलहौजी गैस सर्विस एजेंसी के मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा क्षेत्र में सिलिंडरों की गाड़ी भेजी जाएगी।
--
Trending Videos