सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   While trying to save a wild animal, the car fell into a ditch, the driver jumped out and saved his life.

Chamba News: जंगली जानवर को बचाते खाई में गिरी कार, चालक ने छलांग लगा बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
While trying to save a wild animal, the car fell into a ditch, the driver jumped out and saved his life.
सलूणी- किलोड़ मार्ग पर गिरी कार: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी-किलोड़ सड़क पर चांदल नाले के समीप बुधवार देर रात को हुआ हादसा
Trending Videos

नहीं पहुंची शिकायत, ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस कर रही है छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी

सलूणी (चंबा)। सलूणी-किलोड़ सड़क पर चांदल नाले के समीप बुधवार देर रात को जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि चालक ने गाड़ी गिरते समय छंलाग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। नागरिक अस्पताल सलूणी में उपचार के बाद चालक को घर भेज दिया गया है। घायल चालक की पहचान सलूणी क्षेत्र के मदन लाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को मदन लाल सलूणी की ओर से से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के आगे अचानक जंगली जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाने लगी तो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई। सुबह जब ग्रामीणों ने गाड़ी को खाई में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सलूणी-किलोड़ मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। बीते वर्ष आई आपदा के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था। इससे लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रविंद्र कुमार, देस राज, चैन सिंह, राकेश कुमार, प्रेम लाल, चमन लाल, अशोक कुमार और निधिया ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उक्त स्थान पर जल्द डंगे का निर्माण करवाया जाए। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed