फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three accused of assault; FIR registered.

Chamba News: तीन पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 10:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused of assault; FIR registered.
डलहौजी (चंबा)। रुलियानी में रास्ता अवरुद्ध करने पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि रुलियानी निवासी परवीन कुमार टंडन ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त की रात करीब 8:40 बजे रुलियानी पार्किंग के पास रास्ता अवरुद्ध होने पर फोन पर रोहित कुमार से कहासुनी हुई। इसके बाद विपिन कुमार के बुलाने पर वह अपने भतीजे पीयूष के साथ पार्किंग स्टैंड पहुंचा। आरोप है कि वहां विपिन कुमार, रोहित कुमार और विनोद कुमार ने मारपीट की। हमले में शिकायतकर्ता की आंख, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed