{"_id":"6994a280a2026573e9078b6b","slug":"three-amritsar-pickup-riders-caught-with-hashish-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174982-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चरस के साथ पकड़े अमृतसर के तीन पिकअप सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चरस के साथ पकड़े अमृतसर के तीन पिकअप सवार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गोली के समीप चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। विभाग
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर गोली के समीप पुलिस टीम ने एक पिकअप गाड़ी से 1.355 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले में संलिप्त आरोपी व्यक्तियों की पहचान लवजीत सिंह, कुलदीप सिंह और करण शर्मा निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर गोली के समीप नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब नंबर की एक पिकअप चंबा की तरफ से आई। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोका। गाड़ी के रुकते ही सवार घबरा गए। पुलिस का शक बढ़ गया और उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली और चरस बरामद की।
डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि वे चरस की खेप को कहां लेकर जा रहे थे।
Trending Videos