फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three-Tesla MRI machines to be installed at medical college: Sukhu

मेडिकल कॉलेज में स्थापित की जाएंगी तीन टेस्ला एमआरआई मशीन : सुक्खू

Sun, 02 Aug 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three-Tesla MRI machines to be installed at medical college: Sukhu
मुख्यमंत्री बोले- संस्थान में तलाशी जाएंगी रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की संभावनाएं
विज्ञापन

20 आईसीयू बेड स्थापित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव सरकार को भेजने के निर्देश दिए
दस दिन के भीतर मेडिकल कॉलेज चंबा में 40 स्टाफ नर्सों की भर्ती का किया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी को मजबूत करने के लिए नियमों में आवश्यक छूट दी जाएगी।
उन्होंने नई एक्स-रे मशीन, अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक उपकरण, सीटी स्कैन मशीन और एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त तीन टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित करने की घोषणा की।

अधिकारियों को 20 आईसीयू बेड स्थापित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैकल्टी के सुदृढ़ीकरण के उपरांत संस्थान में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने 10 दिन के भीतर मेडिकल कॉलेज में 40 स्टाफ नर्सों की तैनाती की घोषणा की। रेडियोग्राफर और अन्य तकनीकी कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर भी विचार कर रही है। इस संबंध में एक नीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आईजीएमसी शिमला, डॉ. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, एआईएमएसएस चमियाना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में फैकल्टी और विद्यार्थियों के साथ संवाद कर चुके हैं। प्राप्त सुझावों को सरकार की ओर से नीति निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना की जा चुकी है। सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के 23 पद और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के 28 पद स्वीकृत किए हैं। सीनियर रेजिडेंट छात्रावास के निर्माण के लिए 18.98 करोड़ जारी किए जा चुके हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed