फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic will stop on the Pakkatala-Balu road, preparations are underway to close it for safety reasons.

Chamba News: पक्काटाला-बालू मार्ग पर थमेगा यातायात, सुरक्षा के लिए बंद करने की तैयारी

Fri, 07 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Traffic will stop on the Pakkatala-Balu road, preparations are underway to close it for safety reasons.
सड़क का डंगा गिरने से बढ़ा खतरा, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने उठाया कदम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पक्काटाला-बालू मार्ग पर जल्द ही वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। पक्काटाला के समीप सड़क का डंगा गिरने के बाद मार्ग की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त हिस्से से होकर वाहनों की आवाजाही जारी रखना दुर्घटना को न्योता दे सकता है।
लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उपमंडल प्रशासन ने मार्ग पर यातायात रोकने की कवायद शुरू की है। एसडीएम चंबा ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजकर वाहनों की आवाजाही बंद करने की अनुमति मांगी है। अब उपायुक्त कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

डंगा गिरने से सड़क का एक हिस्सा कमजोर हो गया है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क को और नुकसान पहुंचने की आशंका है। साथ ही मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम ने मार्ग का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और डंगे को दोबारा मजबूत करने की योजना तैयार की जा रही है। जब तक सड़क सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।

एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने बताया कि मार्ग की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त की अनुमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि मार्ग बंद किया जाता है तो वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। मरम्मत कार्य पूरा होने और सड़क सुरक्षित पाए जाने के बाद ही सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed