{"_id":"69cea2e0f9d6a01e1b0069dc","slug":"two-accused-including-a-finance-company-manager-were-accused-of-selling-a-car-using-fake-documents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-179254-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फाइनांस कंपनी के मैनेजर सहित दो आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों से कार बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फाइनांस कंपनी के मैनेजर सहित दो आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों से कार बेचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की छानबीन
कहा- आरोपी ने किया था उनकी ऑल्टो कार के बदले तीन लाख देने का वादा
फर्जी शपथपत्र तैयार कर नोटरी से हस्ताक्षरित करवाने का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर कार बेचने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। फाइनांंस कंपनी के मैनेजर सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास सिंह निवासी कोटुई डाकघर पुखरी ने बताया कि दिनेश कुमार कारों की सेल-परचेज का काम करता है। नवंबर 2024 में उन्होंने दिनेश को अपनी ऑल्टो के-10 कार बेचने को दी थी। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कार के लिए तीन लाख देने का वादा किया था। पीड़ित ने आरोपी को कार बेचने से पहले कार के सेल-परचेज और खरीदार के बचे हुए कागजों का शपथपत्र बनाने की बात कही थी। बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके खाते में गूगल-पे से दस हजार रुपये का भुगतान कर दिया। आरोपी से कार की बिक्री और बाकी भुगतान के बारे में पूछा तो वह भुगतान आज, कल और कुछ दिन बाद करने का बहाना बनाता रहा। कई बार भुगतान करने या कार वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने भुगतान न करने और न कार लौटाने की बात कही। अपने स्तर पर पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपी दिनेश कुमार ने फाइनांस कंपनी के मैनेजर दीपक कुमार के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बिना पूर्व अनुमति कार फाइनेंस करवा ली। उन्होंने उनकी कार नंबर के वित्त मंजूरी पत्र की एक प्रति भी प्राप्त की। उन्होंने कार का क्लीयरेंस श्रीराम कंपनी से 10 दिसंबर 2024 को करवाया था। दोनों आरोपियों ने 9 जनवरी 2025 को उनकी कार का फर्जी और गलत फॉर्म 29,30 स्वामित्व हस्तांतरण शपथ पत्र तैयार किया। नोटरी चंबा से सत्यापित भी करवाया। 9 मार्च 2025 को कार की एनओसी भी हासिल कर ली। कार मालिक ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने वाहन के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने की साजिश रची और उन्हें चंबा में आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत किया और वाहन को मैनेजर को हस्तांतरित कर दिया। उन्होंने कंपनी की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज बनाने की साजिश रची और वाहन मैनेजर को हस्तांतरित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos