फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two villages in Janghi Panchayat hit by landslides.

Chamba News: भूस्खलन की जद में जांघी पंचायत के दो गांव

Wed, 05 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two villages in Janghi Panchayat hit by landslides.
पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से खतरे में रूंढार और सरैणा
विज्ञापन

लोगों में भय का माहौल, लगातार बारिश से बढ़ सकता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। बारिश के बीच बुधवार सुबह जांघी पंचायत में अचानक हुए भूस्खलन ने दो गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
पंचायत के रूंढार और सरैणा गांव के समीप घरों के पीछे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरकने से दोनों गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। पहाड़ी पर बसे परिवार दहशत के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। सुबह बारिश के बाद अचानक पहाड़ी से मिट्टी और चट्टानें खिसकने लगीं। भूस्खलन घरों के बिल्कुल पीछे होने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीण में संतीश कुमार, ध्यान सिंह, केवल कुमार, योग राज और महेंद्र सिंह ने बताया कि अब वह डर के माहौल में रह रहे हैं। भूस्खलन उनके घरों के बेहद करीब हुआ है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों के लोगों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चिंता बन गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र का तुरंत निरीक्षण कराया जाए। यदि स्थिति और बिगड़ती है तो प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed