सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis deepens in Chamba district after heavy rains

Chamba News: चंबा जिला में भारी बारिश के बाद गहराया जल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Chamba district after heavy rains
विज्ञापन
वाटर स्टोरेज टैंकों में गाद आने से रोकी आपूर्ति
Trending Videos

मुगला, हरदासपुरा और करियां में लोगों को हुई दिक्कत
--------
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला में दो दिन बारिश होने के बाद बिजली और सड़कें तो बहाल हो गई हैं, मगर अब जल संकट गहरा गया है। वीरवार को चंबा और तीसा मंडल में 42 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हो गईं।
बुधवार देर रात तक हुई बारिश के बाद ऐसी समस्याएं पेश आईं। अधिकतर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बताया जा रहा है कि वाटर स्टोरेज टैंकों में गाद आने के चलते आपूर्ति रोकी गई। सप्लाई जल्द बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंबा मंडल में 34 और तीसा मंडल में आठ पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इन्हें दुरुस्त करने के लिए टीमें जुट गई हैं। अधिकतर पेयजल योजनाएं बहाल कर दी हैं। वीरवार को मुगला, हरदासपुरा और करियां में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों हुई।
सोमवार से वीरवार तक मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस दौरान जिला में काफी बारिश और बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। बिजली बोर्ड ने बंद ट्रांसफार्मरों को ठीक और लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गों को बहाल कर दिया है। जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं की मरम्मत कर रहा है।
इनसेट
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के बाद अव्यवस्थाएं दूर की जा रही हैं। पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए टीमें फील्ड पर डटी हैं। अधिकारी भी मौके पर ढटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed