सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department seized three and a half quintals of illegally stored Kashmal

Chamba News: वन विभाग ने पकड़ीं अवैध रूप से रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Forest department seized three and a half quintals of illegally stored Kashmal
वन विभाग की ओर से पकड़ी गई कशमल की खेप। विभाग
विज्ञापन
सलोह बीट में मिली टीम को सफलता, विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Trending Videos

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति निकाली जा रही हैं कशमल की जड़ें

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से निकालकर रखी साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप पकड़ी है। वन विभाग की टीम को सलोह बीट के रूटीन चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।
वन विभाग की टीम ने कशमल की जड़ों को कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र अधिकारी की टीम में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कशमल की खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा जिले में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली कशमल की जड़ें अब बाहरी राज्यों में स्थित औषधि कारखानों में दवा निर्माण के काम आती हैं। कशमल के पत्तों से लेकर जड़ों तक का उपयोग मधुमेह (शुगर), पीलिया, बवासीर और आंखों के रोगों के उपचार में प्रयोग होने वाली औषधियों में किया जाता है। ऐसे में कशमल निकालने को लेकर ठेकेदार वन विभाग की ओर से लाइसेंस लेते हैं। इससे चिह्नित की गई जगहों से कशमल को निकाला जा सके। बावजूद इसके मुनाफा कमाने के चक्कर में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर भी ठेकेदार प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली कशमल का अवैध खनन करवाते हैं। जिन पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग की टीम रूटीन चेकिंग और नाकेबंदी तक करती है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान सलोह बीट से साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप पकड़ी है। हालांकि, कशमल कहां से आई और यहां किसने रखी है, इस बारे में अभी तक विभाग को जानकारी नहीं मिली है। वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी हितेश्वर सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान साढ़े तीन क्विंटल कशमल की खेप को पकड़ा गया है। विभाग की ओर से आगे भी चेकिंग का क्रम जारी रखा जाएगा।
--
तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
कल्हेल परिक्षेत्र के अधीन डोडनू, देहरा क्षेत्र में अवैध रूप से कशमल की तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गधरोलू तक सरकारी सड़क को बंद करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि चरागाह से अवैध कशमल आदि की तस्करी को रोकने के लिए ये निर्णय लिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed