{"_id":"69c4145d1d45936eed01050c","slug":"more-than-four-thousand-devotees-bowed-their-heads-at-bhalei-mata-temple-chamba-news-c-88-1-cmb1002-178396-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलेई माता मंदिर में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलेई माता मंदिर में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
भलेई माता मंदिर में लगी भक्तों की भीड: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सातवें नवरात्र पर मंदिर में उमड़ी भीड़, सुबह से ही कतारों में लग गए थे श्रद्धालु
मंदिर से नीचे तक लगीं श्रद्धालुओं की कतारें, मुंडन संस्कार के लिए उमड़े परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सातवें नवरात्र पर भद्रकाली भलेई माता मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। बुधवार को चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया।
सुबह पूजा-अर्चना के बाद से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो या था। देखते ही देखते मंदिर परिसर और उससे नीचे तक श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। श्रद्धालु घंटों इंतजार के बाद भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने के लिए भी मंदिर पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूरे विधि-विधान से संस्कार संपन्न हुए जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक भावुक और श्रद्धामय हो उठा।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी और स्थानीय समितियों की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई है। हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु लंगर ग्रहण कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। मंदिर परिसर और मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही जो श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से दर्शन करवाने में सहयोग कर रहे थे। यह जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान कमल कुमार ठाकुर ने दी।
--
Trending Videos