फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said medical colleges will be equipped with state of the art facilities by the end of the

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- वर्ष के अंत तक मेडिकल कॉलेज होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

Fri, 10 Jul 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 06:51 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेशवासियों को बेहतर उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said medical colleges will be equipped with state of the art facilities by the end of the
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की बैठक की अध्यक्षता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों का इस वर्ष के अंत तक चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जाएगा। उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों व विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए हजारों पदों पर भर्ती की गई है, जबकि विभिन्न पैरामेडिकल श्रेणियों के 71 पदों और 50 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा पैरामेडिकल कर्मचारियों के 162 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा, हमीरपुर और सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आईजीएमसी शिमला में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित की जा चुकी है, जबकि टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों के लिए पीईटी स्कैन मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा और प्रत्येक बैच में 60 विद्यार्थियों की संख्या सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आईजीएमसी शिमला में तीन नए लेक्चर थियेटर और एक परीक्षा भवन के निर्माण हेतु 5.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज में नए लेक्चर थियेटर के लिए अतिरिक्त 14.13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चमियाना अस्पताल में 23.75 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 42 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने तथा आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने के बाद प्रदेश के लोगों को अपने घर के निकट ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, प्रधान सचिव स्वास्थ्य एम सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, विशेष सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed