{"_id":"6a75f4a54b73b6fc290cb166","slug":"dharamshala-fir-against-mla-sudhir-sharma-over-remarks-against-the-cm-know-the-full-details-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा पर एफआईआर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा पर एफआईआर, जानें पूरा मामला
Fri, 07 Aug 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:41 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कल्याड़ा के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुधीर के खिलाफ पुलिस ने धर्मशाला और सुजानपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि राणा के खिलाफ पुलिस ने सुजानपुर में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कल्याड़ा के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी की शिकायत पर सुधीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकी दी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उधर, थाना सुजानपुर में पुलिस ने विधायक रणजीत सिंह की शिकायत पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा व विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन