फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dharamshala: Sudhir Sharma raises questions regarding the role of law officers; submits a memorandum to the Go

धर्मशाला: सुधीर शर्मा ने लॉ ऑफिसर्स की भूमिका पर उठाए सवाल, राज्यपाल को भेजा प्रतिवेदन

Mon, 10 Aug 2026 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/भोरंज (हमीरपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/भोरंज (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 09:20 PM IST
सार

सुधीर शर्मा ने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के बैनर तले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई एक ऐसे पदाधिकारी ने की, जो प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के सार्वजनिक पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
Dharamshala: Sudhir Sharma raises questions regarding the role of law officers; submits a memorandum to the Go
विधायक सुधीर शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्यपाल को अलग से प्रतिवेदन भेजकर प्रदेश के कुछ सेवारत राज्य विधि अधिकारियों की कथित राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे राज्य के विधि अधिकारियों की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और संस्थागत विश्वसनीयता से जुड़ा मामला बताते हुए राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। सुधीर शर्मा ने प्रतिवेदन में उल्लेख किया है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के बैनर तले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई एक ऐसे पदाधिकारी ने की, जो प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के सार्वजनिक पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस पत्रकार वार्ता में कुछ अन्य सेवारत एडिशनल एडवोकेट जनरल और डिप्टी एडवोकेट जनरल के भी शामिल होने की बात कही है। विधायक ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि इस मामले में राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट मांगी जाए। साथ ही यह जांच कराई जाए कि सेवारत कानून अधिकारियों की किसी राजनीतिक दल की गतिविधियों में भागीदारी उनके नियुक्ति नियमों और सरकारी नीति के अनुकूल है या नहीं। उन्होंने राज्य के विधि अधिकारियों के कार्यालय की तटस्थता बनाए रखने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। सुधीर शर्मा ने यही मामला हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष भी उठाया है।

विज्ञापन

विधायक सुधीर पर भोरंज थाने में एफआईआर
वहीं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा ने भोरंज थाना में शिकायत पत्र सौंपा था। इसमें आरोप है कि सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वे मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस टिप्पणी से चंबा की सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर तनाव और वैमनस्य उत्पन्न होने की आशंका भी जताई है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की थी।एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सुजानपुर थाना में भी सुधीर शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed