CM Sukhu Autograph: ऑटोग्राफ चाहिए था, लेकिन जगह चुनी पीठ... बच्चों की जिद पर मान गए मुख्यमंत्री सुक्खू
बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पीठ पर ऑटोग्राफ देने की अनोखी जिद की। मुख्यमंत्री ने पहले कहा कि मम्मी-पापा नाराज हो जाएंगे, लेकिन बच्चों के आग्रह पर आखिरकार उनकी शर्ट की पीठ पर ऑटोग्राफ दे दिया। यह पल बच्चों के लिए यादगार बन गया। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से लेकर समापन तक कई यादगार पल देखने को मिले, लेकिन बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों की एक अनोखी फरमाइश ने सभी का ध्यान खींच लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ऑटोग्राफ लेने के लिए उनके पास पहुंच गए। बच्चों को ऑटोग्राफ तो चाहिए था, लेकिन जगह ऐसी थी कि मुख्यमंत्री भी पहले मुस्कुरा दिए।
गृह जिला हमीरपुर में स्कूली बच्चों ने अपनी-अपनी शर्ट पर मेरा ऑटोग्राफ लिया। उनके लिए शायद यह एक छोटा-सा पल हो, लेकिन मेरे लिए यह बहुत खास याद बन गया।
विज्ञापन
इन मासूम चेहरों पर सपने, आँखों में विश्वास और मन में कुछ कर गुजरने का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।
इन सभी बच्चों को ढेर सारा… pic.twitter.com/Ou55iQwsSG— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 15, 2026
बच्चों ने मुख्यमंत्री से अपनी शर्ट की पीछे वाली तरफ यानी पीठ पर ऑटोग्राफ देने की जिद की। मुख्यमंत्री ने पहले बच्चों को समझाते हुए इस मांग से इनकार कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कमीज की पिछली तरफ ऑटोग्राफ दिया तो उनके मम्मी-पापा नाराज हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के इनकार के बावजूद बच्चे अपनी जिद पर कायम रहे। बच्चों का उत्साह और आग्रह देखकर आखिरकार मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनकी बात मान ली और शर्ट की पीठ पर ऑटोग्राफ दे दिया। ऑटोग्राफ मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बच्चों के लिए यादगार बना पल
मुख्यमंत्री से मिला यह ऑटोग्राफ बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास याद बन गया। समारोह के समापन पर बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच हुई यह सहज बातचीत वहां मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रही। बच्चों का मुख्यमंत्री से इस तरह बेझिझक ऑटोग्राफ मांगना उनके उत्साह को दिखाता है। वहीं, मुख्यमंत्री का बच्चों की जिद मान लेना समारोह के औपचारिक माहौल के बीच एक सहज और खुशनुमा पल बन गया।