हिमाचल: आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शुरू करेगा व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।
सर्टिफिकेट के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद विद्यार्थी इसे पीडीएफ और हार्ड कापी दोनों के रूप में हासिल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन करते समय ही ऑप्शन भरनी होगी। पीडीएफ पर क्लिक करने पर पीडीएफ मिलेगी, जबकि हार्ड कापी हासिल करने के लिए अपना पूरा विवरण देना होगा। इसके बाद शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थी के दर्शाए पते पर सर्टिफिकेट की कापी भेजेगा। इन दोनों ही तरीकों से सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए अलग-अलग फीस रहेगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की री-अपीयर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार वर्ष 2024-26 (पार्ट-1) और 2023-25 (पार्ट-2) बैच के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2024-26) की री-अपीयर परीक्षा 4 से 18 जून तक आयोजित होंगी, जबकि डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2023-25) की परीक्षा 4 से 16 जून तक चलेगी। परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

कमेंट
कमेंट X