सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Scholarships will be awarded based on grades and family income

Himachal News: नंबरों और पारिवारिक आय के आधार पर दी जाएगी छात्रवृत्ति, जानें किसे कितने मिलेंगे अंक

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के लिए अंकों का निर्धारण कर लिया है। पात्र विद्यार्थियों से संबंधित सहमति पत्र, बिल प्रपत्र और दिशानिर्देश शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Scholarships will be awarded based on grades and family income
छात्रवृत्ति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च, 2025 में संचालित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14-14 मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से संबंधित सहमति पत्र, बिल प्रपत्र और दिशानिर्देश शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। पात्र विद्यार्थी अपने-अपने अध्ययनरत शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य या संस्था प्रमुख से दस्तावेज सत्यापित करवा कर 11 मार्च तक बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

 

शिक्षा बोर्ड ने डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के लिए अंकों का निर्धारण कर लिया है। 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 10 अंक दिए जाएंगे। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होगी, उन्हें भी 10 अंक मिलेंगे। बोर्ड वर्ष 2025 में आयोजित 10वीं और 12वीं की नियमित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14-14 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र विद्यार्थियों को 11 मार्च तक आवेदन करना होगा। अंक निर्धारण सूची में अभ्यर्थियों को एक से लेकर 10 तक अंक प्रदान किए जाएंगे, जिसमें शैक्षणिक और आर्थिक दोनों मापदंडों को महत्व दिया गया है। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के पात्र मेधावियों को 2,700 रुपये और 12वीं कक्षा के पात्र मेधावियों को 3,000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

शिक्षा बोर्ड ने एकल बालिकाओं के लिए भी छात्रवृत्ति का प्रावधान किया है। इसके तहत 10वीं कक्षा में दो और जमा दो कक्षा में तीन एकल बालिकाओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा 10 दिव्यांग उम्मीदवारों को भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। इनकी कम से कम 40 प्रतिशत विकलांगता निर्धारित की है।

किसे कितने मिलेंगे अंक
 
प्राप्त अंक सालाना आय अंक
65 से 66 96 हजार-1 लाख 01
67 से 68 91 से 95 हजार 02
69 से 70 86 से 90 हजार     03
71 से 72 81 से 85 हजार      04
73 से 74 76 से 80 हजार 05
75 से 76 71 से 75 हजार     06
77 से 78 66 से 70 हजार     07
79 से 80 61 से 65 हजार 08
81 से 85 51 से 60 हजार     09
86 से ऊपर 50 हजार से कम 10

शिक्षा बोर्ड डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति योजना के तहत 10वीं और 12वीं के 14-14 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। मेधावियों का चयन शैक्षणिक और आर्थिक आधार पर प्राप्त अंकों के निर्धारण के बाद किया जाएगा। अंकों के निर्धारण से संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इसी आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी गलत जानकारी प्रस्तुत करता है, तो उसकी पात्रता रद्द कर दी जाएगी।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed