सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   kangra private volvo bus attack driver conductor injured himachal pradesh Accused Arrested

हिमाचल: वोल्वो के चालक-परिचालक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; थार सवारों ने थुरल में बस को रोककर की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक वॉल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुछ यात्रियों पर थार गाड़ी में सवार पंजाब के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। 

kangra private volvo bus attack driver conductor injured himachal pradesh Accused Arrested
दिल्ली जा रही इस बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पालमपुर के समीप थुरल क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बीड़ से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस पर थार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात थुरल में थार गाड़ी में सवार हमलावरों ने बस को रुकवाया और चालक राज कुमार (48) निवासी पंजयाला (बैजनाथ) और परिचालक प्रवेश कुमार निवासी ज्वालामुखी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के पेट और पीठ पर गहरे घाव आए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद थुरल अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। हमले में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविन्दर सिंह (45) पुत्र सूरी लाल निवासी मकान नंबर 449 ढांगू रोड पठानकोट पंजाब, निशान पाल (46) पुत्र खजान चंद निवासी सागला दसूया जिला होशियारपुर पंजाब और अलीश (21) पुत्र बलदेन राज इंदिरा कॉलोनी नंदपुर टंकी जंक्शन हाउस जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed