पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Girl swept away in Manalsu Nallah; body found in Beas River four kilometers away.

Kullu: बिजनौर से माता-पिता के साथ घूमने आई बालिका मनालसू नाले में बही, चार किलोमीटर दूर ब्यास से मिला शव

Mon, 29 Jun 2026 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:15 PM IST
सार

 बिजनौर से अपने माता-पिता के साथ मनाली घूमने आई 14 वर्षीय बालिका की रविवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Girl swept away in Manalsu Nallah; body found in Beas River four kilometers away.
डूबने से माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से अपने माता-पिता के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने आई 14 वर्षीय किशोरी की रविवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बालिका अचानक क्लब हाउस के समीप मनालसू नाले में बह गई। लगभग चार किलोमीटर दूर वोल्वो बस स्टैंड के समीप ब्यास नदी में उसका शव बरामद हुआ। शैलेंद्र विशिष्ट निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मनाली घूमने आए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब बालिका मनालसू नाले के किनारे थी। वह फोटो खींच रही थी या उसका पैर फिसल गया, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि खेलते हुए वह नदी में गिर गई होगी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद किशोरी का शव मनाली स्थित वोल्वो बस स्टैंड के समीप व्यास नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर नदी-नालों के किनारे बरती जाने वाली लापरवाही और बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि प्राथमिक की दर्ज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed