{"_id":"69f5035e8db548b29005aa8e","slug":"12300-sheep-and-goats-in-the-district-were-vaccinated-against-ppr-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-192053-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले में 12,300 भेड़-बकरियों को लगा पीपीआर से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले में 12,300 भेड़-बकरियों को लगा पीपीआर से बचाव का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भेड़-बकरियों को पीपीआर (पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स) से बचाव के लिए पशुपालन विभाग की ओर से चलाया टीकाकरण अभियान संपन्न हो गया। अभियान के तहत 12,300 भेड़-बकरियों को टीके लगाए गए।
11 मार्च से जिले में भेड़-बकरियों को टीके लगाए गए। पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए टीमें गठित की थीं। विभाग हर साल यह टीकाकरण करवाता है। पीपीआर को भेड़ और बकरी प्लेग के नाम से भी जाना जाता है।
यह एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है, जो घरेलू और जंगली छोटे जुगाली करने वाले जानवरों को प्रभावित करता है। एक बार शरीर में प्रवेश करने पर, यह वायरस किसी भी झुंड के 90 प्रतिशत तक पशुओं को संक्रमित कर सकता है। इस रोग से संक्रमित पशुओं में से 70 प्रतिशत तक की मृत्यु हो जाती है।
पीपीआर वायरस मनुष्यों को संक्रमित नहीं करता है। पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सतीश कपूर ने बताया कि विभाग को 12,300 टीके मिले थे। विभाग ने टीकाकरण का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
Trending Videos