फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   15 thousand devotees visited Baba Balak Nath in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालक नाथ के दर्शन

Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees visited Baba Balak Nath in Deotsidh.
बाबा बानक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दियोटसिद्ध पहुंचकर पौणाहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और पूरा क्षेत्र बाबा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। इस दाैरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में बैरियर नंबर दो के आगे बिना पास के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed