पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 routes affected by tyre shortage, yet HRTC's revenue increased.

Hamirpur (Himachal) News: टायरों की कमी से 20 रूट प्रभावित, फिर भी एचआरटीसी की आय बढ़ी

Tue, 30 Jun 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
कम बसों का लाभदायक रूटों पर संचालन बना आय वृद्धि का कारण, यात्रियों की परेशानी बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो में टायरों की कमी के कारण करीब 20 बस रूट प्रभावित हैं। इससे यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ रहा है और कई क्षेत्रों में बस सेवाएं बाधित हो रही हैं। इसके बावजूद निगम की प्रति किलोमीटर आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
निगम प्रबंधन के अनुसार पहले बसों से औसतन 40 रुपये प्रति किलोमीटर की आय होती थी, जो वर्तमान में बढ़कर 50 से 55 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच गई है। अधिकारियों का मानना है कि सीमित बसों का संचालन अधिक व्यस्त और लाभदायक रूटों पर किए जाने से आय में यह वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो के अंतर्गत करीब 170 रूट संचालित होते हैं, जबकि डिपो के पास केवल 133 बसें उपलब्ध हैं। टायरों की कमी के चलते लगभग 20 रूटों पर नियमित सेवाएं प्रभावित हैं। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों पर पड़ रहा है। अवकाश के दिनों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है, जब कई रूटों पर बस सेवाएं सीमित रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
टायरों की उपलब्धता धीरे-धीरे शुरू हो गई है। प्रभावित रूटों पर बस सेवाएं बहाल की जा रही हैं। प्रति किलोमीटर आय में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।– जगदेव, अड्डा प्रभारी, हमीरपुर बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed