{"_id":"6a42c3b0ccf5a7f82c05f702","slug":"rotary-club-hamirpur-wins-all-rounder-trophy-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-198982-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रोटरी क्लब हमीरपुर ने जीती ऑल राउंडर ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रोटरी क्लब हमीरपुर ने जीती ऑल राउंडर ट्रॉफी
Tue, 30 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर क्लब सहित नौ सम्मान प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रोटरी क्लब हमीरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर क्लब का खिताब अपने नाम किया। 29 जून को आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 120 रोटरी क्लबों ने भाग लिया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि क्लब को ऑल राउंडर ट्रॉफी सहित कुल नौ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनमें कम्यूनिटी आउटरीच अवार्ड, फ्लड रिलीफ अवार्ड और डिस्टिंग्विश्ड क्लब अवार्ड प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में क्लब की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है, जब रोटरी क्लब हमीरपुर को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर क्लब का सम्मान मिला है।
समारोह में रोटेरियन राकेश ठाकुर को बेस्ट असिस्टेंट गवर्नर अवार्ड, राजीव शर्मा को एक्सीलेंस रोटेरियन अवार्ड तथा संदीप शर्मा और प्रदीप शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि क्लब ने चबूतरा क्षेत्र में भूस्खलन और भोरंज में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों की सहायता के साथ-साथ एंटी ड्रग जागरूकता मैराथन, प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन अभियान और पल्स पोलियो अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई।