पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Despite booking, consumers are having to carry gas cylinders themselves.

Hamirpur (Himachal) News: बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को खुद ढोने पड़ रहे गैस सिलिंडर

Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
होम डिलीवरी शुल्क लेने के बावजूद घर तक नहीं पहुंच रहे सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल में ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद कई गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर स्वयं उठाकर घर तक ले जाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी शुल्क वसूले जाने के बावजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचा रहे हैं।
सोमवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पहले से गैस बुक करवाई थी और कर्मचारियों से सिलिंडर घर तक पहुंचाने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और सिलिंडर सड़क पर ही छोड़कर चले गए। उपभोक्ताओं कश्मीर सिंह, सुखदेव शर्मा, संतोष, कमला देवी, रचना देवी ने कहा कि विभागीय व्यवस्था के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं के घर तक एलपीजी सिलिंडर पहुंचाना व आवश्यक जांच करना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कई बार गैस वितरण वाहन आने पर कर्मचारी सिलिंडर सड़क पर ही उतारकर चले जाते हैं और उन्हें घर तक पहुंचाने से इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कारण सबसे अधिक परेशानी अकेले रहने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग उपभोक्ताओं को होती है, जिन्हें भारी गैस सिलिंडर स्वयं घर तक ले जाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed