{"_id":"6a42c51174e51b5048056b4d","slug":"district-level-badminton-tournament-on-july-4-and-5-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-198949-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चार और पांच जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चार और पांच जुलाई को
Tue, 30 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अणु स्थित साईं इंडोर हॉल में जुटेंगे जिलेभर से खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चार और पांच जुलाई को साईं इंडोर हॉल अणु में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में होगा, जिसमें जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
हमीरपुर बैडमिंटन संघ के महासचिव शम्मी सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता सीनियर, अंडर-19, अंडर-11 और अंडर-9 वर्गों में आयोजित की जाएगी। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। सीनियर और अंडर-19 वर्ग में एकल, युगल, मिश्रित युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। वहीं अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग में एकल एवं युगल स्पर्धाएं होंगी। आयु वर्ग के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार अंडर-9 वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2018 या उसके बाद का हो। अंडर-11 वर्ग के लिए जन्म वर्ष 2016 या उसके बाद तथा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म वर्ष 2008 या उसके बाद होना अनिवार्य है।
सभी प्रतिभागियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को बैडमिंटन कोर्ट के लिए उपयुक्त नॉन-मार्किंग शूज पहनकर ही प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए राजेंद्र शर्मा (9418058720), प्रदीप ठाकुर (7018499384), सुशील ठाकुर (8219960035) तथा गौतम राणा (7018478710) से संपर्क कर सकते हैं।