{"_id":"6a690c9c900e41b53d09363b","slug":"23-drinking-water-schemes-and-ten-transformers-affected-by-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-202591-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से 23 पेयजल योजनाएं \nऔर दस ट्रांसफार्मर प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से 23 पेयजल योजनाएं और दस ट्रांसफार्मर प्रभावित
Wed, 29 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से नदियों, नालों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से पेयजल और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बारिश का सबसे अधिक असर जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं पर पड़ा।
जिले की कुल 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं, जिनमें दो सिंचाई योजनाएं भी शामिल हैं। जल शक्ति विभाग के अनुसार जल शक्ति मंडल हमीरपुर की आठ, नादौन मंडल की सात और भोरंज मंडल की आठ पेयजल योजनाएं बारिश की चपेट में आईं।
कई योजनाओं में मटमैला पानी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग ने प्राथमिक आकलन में बारिश से करीब 82 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
प्रभावित योजनाओं की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया गया और मंगलवार दोपहर तक सभी योजनाओं को बहाल कर पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। तेज बारिश और खराब मौसम के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। भोरंज, नादौन सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने की घटनाएं भी सामने आईं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने प्रारंभिक अनुमान में करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। बिजली बोर्ड की टीमों ने मंगलवार दोपहर तक प्रभावित ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। विभागों की त्वरित कार्रवाई से लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।