फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 challans issued for illegal fishing during the ban period.

Hamirpur (Himachal) News: प्रतिबंध के दौरान मछली के अवैध शिकार पर काटे 25 चालान

Tue, 18 Aug 2026 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Aug 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
मत्स्य विभाग ने दो माह में वसूला 14 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मछली प्रजनन काल के दौरान प्रतिबंध के बावजूद अवैध मत्स्य आखेट करने वालों पर मत्स्य विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीमों ने जिले की विभिन्न खड्डों और नालों में निरीक्षण कर 25 चालान किए और 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
मछलियों के प्रजनन को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध रहता है। इस दौरान कुछ लोग खड्डों और नालों में कांटा डालकर अवैध रूप से मछली पकड़ते हैं। इस दौरान विभाग ने टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई करीब दो किलोग्राम मछली की नीलामी भी की।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की विभिन्न खड्डों में 586 मछुआरे मत्स्य आखेट से अपनी आजीविका चलाते हैं। इनमें सीर खड्ड, चुनाव और कुणाह खड्ड प्रमुख हैं। रविवार से प्रतिबंध हटने के बाद मछुआरों और मछली विक्रेताओं की गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। प्रतिबंध खुलने से जिला में मछुआरों के अलावा मछली विक्रेताओं का भी रोजगार शुरू हुआ है। जिले में स्टोरेज की सुविधा न होने से यह लोग अन्य व्यवसाय पर निर्भर रहते हैं। मत्स्य विभाग के एफओ कुलदीप अजय ने बताया कि मछली आखेट पर लगाया गया प्रतिबंध हट चुका है। इस वर्ष 70 से 100 मिलीमीटर आकार का मछली बीज डाला गया है। इससे जिले में मछली उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed