फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50,000 rupees withdrawn from Nadaun girl's account by changing her ATM card

Hamirpur (Himachal) News: एटीएम कार्ड बदलकर नादौन की युवती के खाते से 50 हजार रुपये निकाले

Fri, 17 Jul 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत वीरवार को एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती शहर में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। कई प्रयासों के बाद भी जब रुपये नहीं निकले तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी मदद करने की पेशकश की। इसी दौरान आरोपी ने युवती का एटीएम कार्ड बदल लिया, जिसकी उसे जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आरोपी ने रुपये निकालने के दौरान युवती का एटीएम पिन देख लिया था। इसके बाद उसने ज्वालामुखी मार्ग पर आधे दियां हट्टियां स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदिग्ध व्यक्ति ने कैप पहन रखी थी और वह बिना नंबर वाली बाइक पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी नादौन गौरवजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से एटीएम का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति से सहायता लेने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed