सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   57 Assistant Returning Officers appointed in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 57 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 01 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


भोरंज (हमीरपुर)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा के बाद चुनावी प्रक्रिया को सुचारू चलाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भोरंज ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में 264 वार्ड बनाए गए हैं। 264 ही पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में 57 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें 55 विभिन्न स्कूलों के प्रवक्ता और दो एडीओ कृषि विभाग के तैनात किए हैं। इसके बारे में संबंधित विभागाध्यक्षों को आदेश भेज दिए हैं।
दो मई को 11 बजे लघु सचिवालय भोरंज में बैठक रखी गई है। इसमें सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भाग लेना होगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिकारियों के कार्यों व पंचायती राज के चुनावों में नामांकन प्रकिया के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed