{"_id":"69f3a6fd998f98d7e4028707","slug":"road-to-balh-blocked-villagers-angry-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192000-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बल्ह को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बल्ह को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध, ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 01 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
नंदन गांव के लोग रास्ते की समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
लदरौर/हमीरपुर। ग्राम पंचायत नंदन के तहत आने बल्ह को जाने वाले रास्ते को बंद करने से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को ग्रामीण अपनी समस्या लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर एक स्थान पर टिपरों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में कई गाड़ियां भी फंस गई हैं, जिससे उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते के बंद होने से खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। गेहूं की थ्रेसिंग अब तक नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा, दैनिक आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने लगभग दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों ने इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग को बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं उत्पन्न न हों। उपायुक्त ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending Videos