सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officials busy with Naib Tehsildar's farewell ceremony, people in the office continue to suffer

Hamirpur (Himachal) News: नायब तहसीलदार के विदाई समारोह में अधिकारी मशगूल, कार्यालय में परेशान होते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 01 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officials busy with Naib Tehsildar's farewell ceremony, people in the office continue to suffer
अजीत सिंह निवासी रोपा राजपूतां
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। वीरवार को मिनी सचिवालय में नायब तहसीलदार की सेवानिवृत्ति के चलते दोपहर तक अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं, जिससे काम करवाने आए लाेगाें को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

स्थान : मिनी सचिवालय, समय पूर्वाह्न 11 बजे। ऑफिस खुलने का समय सुबह दस बजे निर्धारित है, लेकिन मिनी सचिवालय में पूर्वाह्न बजे के बाद भी अधिकारियों की कुर्सियां खाली हैं। लोग वेटिंग एरिया में बैठकर अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग जमीन संबंधी कार्य करवाने के लिए पहुंचे हैं, तो कुछ अन्य कार्यों के चलते मिनी सचिवालय पहुंचे हैं। अधिकारियों के न आने के कारण लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
समय : पूर्वाह्न 11:30 बजे।
अधिकारियों की कुर्सी अभी भी खाली पड़ी हुई हैं। लोग अभी भी बैठकर अधिकारियों के कुर्सी पर बैठने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, समय पर अधिकारियों के न पहुंचने पर भी लोगों को अभी आने या न आने की सूचना नहीं है। लोग पूछताछ करना चाहें तो उसके लिए भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। हालांकि कमरे खुले हैं और लाइटें जली हुई हैं।
समय : दोपहर 12 बजे।
अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि मिनी सचिवालय में तहसीलदार का तबादला होने से पद रिक्त है। नायब तहसीलदार भी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। नायब तहसीलदार के सेवानिवृत्त होते ही तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है।
तहसील में रोजाना सैकड़ों लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, जमीन के इंतकाल, रजिस्ट्री, प्रमाणपत्र, आय-जाति-निवास जैसे दस्तावेजों के लिए लोग पहुंचे हैं। तहसील में आए लोगों में अजीत सिंह, भक्ति देवी, जोगराज, मदन लाल, राकेश कुमार, दिनेश, मोहन, शिवराम, कल्पना, निशांत कुमार आदि ने बताया कि वे सुबह से अपने काम के लिए तहसील में बैठे हैं, लेकिन कोई अधिकारी मौजूद न होने के कारण उनका काम नहीं हो पाया।
लोगों ने रोष जताया कि प्रशासन को पहले से ही नायब तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने की जानकारी थी, इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जो सीधे तौर पर जनता के साथ अन्याय है।



--
मैं अपना काम करवाने के लिए तहसील कार्यालय आया था। यहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है। कार्यालय का समय दस बजे है। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया है। ऐसा लगता है कि बिना काम करवाए ही वापस जाना पड़ेगा। -अजीत सिंह, निवासी रोपा राजपूतां


गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भूमि संबंधी काम करवाने के लिए तहसील पहुंची थी। यहां पर पहुंचने पर पता लगा कि अधिकारी नहीं बैठे हैं। अब यह भी जानकारी नहीं है कि कब तक आएंगे। -भक्ति देवी, निवासी, मैहरे

नायब तहसीलदार आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं। जल्द ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों पर स्थायी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। तब तक जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से कार्यभार किसी अन्य अधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि कामकाज प्रभावित न हो। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त हमीरपुर


बुधवार को नायब तहसीलदार की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम रखा था। अधिकारी और कर्मचारी उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे थे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के बाद अधिकारी दोपहर तक कार्यस्थल पर पहुंच गए थे। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

अजीत सिंह निवासी रोपा राजपूतां

अजीत सिंह निवासी रोपा राजपूतां

अजीत सिंह निवासी रोपा राजपूतां

अजीत सिंह निवासी रोपा राजपूतां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article