{"_id":"6a82f68159db09163f02c2d3","slug":"70-of-the-work-on-the-jal-shakti-departments-rest-house-is-complete-the-facility-will-be-available-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-205022-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का 70 फीसदी काम पूरा, जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का 70 फीसदी काम पूरा, जल्द मिलेगी सुविधा
Tue, 18 Aug 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
बड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात
सचित्र:
नादौन में चार मंजिला आधुनिक भवन के निर्माण पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के बड़ा मार्ग पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विभाग ने ठेकेदार को मार्च 2027 तक भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया है। विश्राम गृह का टेंडर 16 दिसंबर 2023 को आवंटित किया गया था। चार मंजिला आधुनिक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के ठहरने के साथ बैठक करने की सुविधा मिलेगी।
प्रस्तावित भवन के ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग, प्रवेश लॉबी, स्टाफ डाइनिंग रूम, डाइनिंग हॉल, रसोई, स्टोर, गार्ड रूम, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, शौचालय और ड्राइवर रूम की सुविधा होगी। पहली और दूसरी मंजिल पर लॉबी के साथ छह-छह गेस्ट रूम और स्टोर बनाए जाएंगे। तीसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, तीन वीआईपी कमरे, आवासीय कमरे, शौचालय और रसोई के लिए भंडार घर प्रस्तावित है। भवन में कुल 12 गेस्ट रूम और तीन वीआईपी रूम होंगे।
कोट
भवन 1,393.60 वर्ग मीटर पर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य विभाग की निगरानी में चल रहा है और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। -राहुल धीमान, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग नादौन मंडल