{"_id":"6a6a52cc5cccecd4ae0a3835","slug":"80-year-old-woman-dies-of-burns-in-dungi-village-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202803-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के डूंगी गांव में 80 \nवर्षीय वृद्धा की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के डूंगी गांव में 80 वर्षीय वृद्धा की जलकर मौत
Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत ग्राम पंचायत टिक्कर खतरियां के डूंगी गांव में बुधवार को 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूंगी निवासी सत्या देवी (80) पत्नी निक्का राम को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी बहू ने नहलाया और खुद कपड़े धोने चली गईं। सत्या ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपने ऊपर कुछ कपड़े रखकर उन पर थिनर (स्पिरिट) डालकर आग लगा ली।
घटना के समय उनके पति निक्का राम घर के दूसरे कमरे में दवाई खाकर सो रहे थे। करीब दस दिन पहले उनका हृदय का ऑपरेशन हुआ था और उन्हें स्टेंट लगाए गए थे। बहू घर में कपड़े धो रही थी कि इसी दौरान उसे जलने की गंध महसूस हुई।
विज्ञापन
जब तक परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया लेकिन सत्या देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सत्या देवी का बेटा रवि टौणीदेवी में अपने जीजा की फर्नीचर की दुकान पर कार्य करता है।
परिवार का एक पोता भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि दूसरा पोता पढ़ाई कर रहा है। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। महिला पिछले कुछ समय से अवसाद में थी। दो साल से वह दवाइयां खा रही थी। मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का अंतिम संस्कार वीरवार को किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसपी बलवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।