सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A delegation met the SDM regarding the demolition of the crematorium.

Hamirpur (Himachal) News: श्मशानघाट तोड़ने के मामले को लेकर एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। घरयाणी गांव में आठ मार्च को श्मशानघाट तोड़ने के मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा से मुलाकात कर अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा। श्मशानघाट को तोड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने के बावजूद प्रशासन द्वारा केवल एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल डीएसपी बड़सर से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशानघाट अब भी क्षतिग्रस्त हालत में है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम स्वाति डोगरा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed