{"_id":"69bc58fc6c8020ef560acee8","slug":"stray-dogs-wreak-havoc-bite-10-people-including-a-nine-year-old-girl-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187218-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों का आतंक, नौ वर्षीय बच्ची समेत 10 लोग काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों का आतंक, नौ वर्षीय बच्ची समेत 10 लोग काटे
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर पांच के लोग नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा को ज्ञापन स
विज्ञापन
हमीरपुर/सुजानपुर। जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यालय से लेकर उपमंडल स्तर पर कुत्तों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं, लेकिन कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई भी कार्य नहीं हो पाया है।
नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच में एक लावारिस कुत्ते ने वीरवार सुबह आठ बजे स्कूल जा रही नौ वर्षीय छात्रा पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इसी तरह सुजानपुर बाजार में तीन दिन के भीतर एक लावारिस कुत्ता नौ लोगों को काट चुका है। इनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, लेकिन अभी तक नगर परिषद के कर्मचारी कुत्ते का रेस्क्यू नहीं कर पाए हैं। कुल मिलाकर लावारिस कुत्तों ने 10 लोगों को घायल कर दिया है।
लावारिस कुत्ते ने मुख्य बाजार के ऐतिहासिक चौगान में तीन, वार्ड तीन में चार और वार्ड एक में दो और लोगों को काटा है। सभी घायलों को सुजानपुर अस्पताल में एंटी रैबीज के टीके लगाए गए हैं। इससे पूर्व पांच माह पहले मुख्य बाजार में एक लावारिस कुत्ते ने एक घंटे के भीतर 28 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की ओर से बाजार में कुत्तों का टीकाकरण शुरू किया गया था, लेकिन एक सप्ताह के बाद वैक्सीन स्टाॅक समाप्त होने पर टीकाकरण कार्य अधर में रुक गया।
इसके उपरांत वार्डों में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अभियान शुरू किया गया, लेकिन अभी तक नौ वार्डों में पांच माह में केवल पांच कुत्तों का ही पंजीकरण हो पाया है, जिससे बाजार में कुत्तों के आतंक की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लावारिस कुत्तों के आतंक का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
लोगों ने नगर निगम के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत लावारिस कुत्तों से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम सफल होती नजर नहीं आ रही है। लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान वार्ड नंबर पांच बृज नगर के लोगों ने नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। लोगों ने कहा कि वीरवार को स्कूल जा रही है एक छात्रा पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसका बचाव हो गया। शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज आदि ने बताया कि वार्ड में लावारिस कुत्तों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। उन्होंने आयुक्त से आग्रह किया है कि कुत्तों को यहां से उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर टीकाकरण किया जाए। वहीं, नगर निगम के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि आतंकी कुत्तों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
कोट
मुख्य बाजार में कुत्तों का रेस्क्यू करने के लिए टीम को भेजा गया है, अभी तक कुत्ते का रेस्क्यू नहीं हो पाया है। नौ वार्डों में अभी तक महज पांच पालतू कुत्तों का पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण न करवाने वाले मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। -आर्यन मिन्हास, सफाई निरीक्षण, नगर परिषद, सुजानपुर
Trending Videos