सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A havan was organised in the city regarding the decision of UGC.

Hamirpur (Himachal) News: शहर में यूजीसी के फैसले को लेकर करवाया हवन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 19 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजपूत सभा और सामान्य वर्ग समाज के पदाधिकारियों ने यूजीसी के फैसले को लेकर बुधवार को हमीरपुर बाजार में स्थित शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया। हवन में बच्चों सहित साधु-संतों और सामान्य वर्ग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन यज्ञ कर सभी उपस्थित लोगों ने आहूति डाली। अंत में कन्या पूजन के साथ हवन का समापन हुआ। इस यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य वीरवार को सर्वोच्च न्यायालय में यूजीसी की गाइडलाइंस पर सुनवाई को लेकर किया गया, जिसमें सरकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित आदेश के अनुसार अपना जवाब दायर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर न्यायालय में सुनवाई से एक दिन पूर्व सामान्य वर्ग के तमाम पदाधिकारियों ने देवी-देवताओं और तमाम अदृश्य शक्तियों का आह्वान किया, ताकि सरकार देश में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की ओर कदम उठाए। उद्देश्य की पूर्ति के लिए तुरंत सरकार यूजीसी गाइडलाइंस को रद्द करें और न्यायालय का निर्णय भी सामान्य वर्ग के पक्ष में आए।
इस मौके पर राजपूत सभा के जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, सामान्य वर्ग संयुक्त समाज के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश पुरी राजपूत महासभा के रविंद्र सकलानी, ओम प्रकाश ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, राजेश ठाकुर, कैप्टन विजय, संजय चौहान, तिलक राज शर्मा, डॉक्टर तिलक राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed