{"_id":"69c110dc5a0a3d01df0aa9ce","slug":"video-hamirpur-traders-meet-sujanpur-sdm-demanding-extension-of-holi-fair-until-baisakhi-festival-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बैसाखी पर्व तक चलाया जाए होली मेला, मांग को लेकर एसडीएम सुजानपुर से मिले कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बैसाखी पर्व तक चलाया जाए होली मेला, मांग को लेकर एसडीएम सुजानपुर से मिले कारोबारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:37 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की अवधि बढ़ाने के लिए सोमवार को कारोबारी एसडीएम विकास शुक्ला से मिले। होली मेला में दुकानदारी सजाए हुए कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल कारोबारी मनोज कुमार की अगवाई में एसडीएम से मिला। कारोबारियों ने एसडीएम से मेला अवधि को बढ़ाने और कारोबार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैशाखी तक अतिरिक्त समय प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा मेला पहली मार्च से शुरू हो चुका है।मेले में पहले विद्यार्थियों की परीक्षाएं वहीं अब भारी बारिश के कारण कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। कारोबारियों ने महंगे दामों पर लाखों रुपये खर्च करके प्लाट खरीदे हैं। कारोबार में मंदी होने के कारण दुकानदारों को प्लाटों का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।जम्मू कश्मीर से आए कारोबारी निसार हैदर खान ने बताया कि वे लंबे समय से मेले में कंबल साल बेचने का कारोबार कर रहे हैं लेकिन पहली बार मेले में मंदी देखने को मिली,राजस्थान से आए कारोबारी गोकुल सिंह ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष मेले में खाद्य पदार्थ का स्टाल लगा रहे हैं लेकिन स्टॉल पर जो भीड़ उमड़ती थी। इस बार कारोबार पहले की तरह नहीं है। ऐसे में कारोबारियों की समस्या को देखते हुए मेला अवधि को बढ़ाया जाए ताकि उन्हें कारोबार से मुनाफा हो सके। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने कहा कि कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा है। मांगा को उपायुक्त के ध्यान में लाया जाएगा ताकि कारोबारियों की समस्या का समाधान किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।