{"_id":"69c13d268a799c06bf006527","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-says-focus-specifically-on-the-nutritional-needs-of-malnourished-children-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- कुपोषित बच्चों के पोषाहार पर विशेष रूप से करें फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- कुपोषित बच्चों के पोषाहार पर विशेष रूप से करें फोकस
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करके इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में छह माह से तीन साल तक के 11,478 बच्चों, तीन साल से 6 साल तक के 3965 बच्चों, 1834 गर्भवती महिलाओं और 2167 धात्री महिलाओं को कुल 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार दिया जा रहा है। बच्चों के शारीरिक विकास पर नजर रखी जा रही है। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 21,322 बच्चों में से 113 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए हैं, जबकि 490 बच्चे आंशिक रूप से कुपोषित हैं। उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन बच्चों पर विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।