सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A judge in Himachal Pradesh was defrauded of nearly Rs 6 lakh

Himachal News: ठगों ने जज को भी नहीं छोड़ा, ऐसे किया करीब छह लाख रुपये का फ्रॉड; पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में एक न्यायिक अधिकारी को भी ठगों ने अपना शिकार बना लिया। न्यायिक अधिकारी से करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

A judge in Himachal Pradesh was defrauded of nearly Rs 6 lakh
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

न्यायिक अधिकारी से ठगी म्यूचल फंड और मनी बैक सहित अन्य प्लान में हाई रिटर्न का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी मामले में नया खुलासा हुआ है। ठगी को बैंक-फायनांस अधिकारी बन कर दो महिलाओं ने अंजाम दिया है। शिकायतकर्ता न्यायिक अधिकारी का कहना है कि दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन के जरिए उनसे संपर्क किया और खुद को बैंक का अधिकारी बताया। महिला ने कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय है और उसे सक्रिय करने के लिए 2,360 की जरूरत है। उन्होंने बैंक खाते में राशि जमा करवा दी।
Trending Videos

इसके बाद एक योजना में दस हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने का ऑफर मिला। फिर एक और महिला संपर्क किया और खुद को फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया। महिला ने एप्पल एप स्टोर से एक एप डाऊनलोड करवाई इसके बाद कथित महिला अधिकारी ने निवेश योजना के लिए न्यायिक अधिकारी को राजी कर लिया और करीब छह लाख रुपये निवेश करवा लिए। इसके बाद महिला ने 11 लाख और निवेश करने का प्लान दिया, लेकिन न्यायिक अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने सत्यतता जाननी चाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। न्यायिक अधिकारी का बैंक खाता शिमला जिला में स्थित एसबीआई बैंक का है। ऐसे में बैंक से रिकार्ड लिया जा रहा है। ठगी गई राशि को शातिरों के खातों में फ्रीज करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस राशि को वापस लिया जा सके। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed