{"_id":"6a5e6b32b0c617971c0dc024","slug":"a-massive-surge-of-faith-at-the-shrine-of-baba-balak-nath-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-201690-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Tue, 21 Jul 2026 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचे श्रद्धालु । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार और सोमवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दरबार में माथा टेका। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने 32.6 लाख रुपये का चढ़ावा भी चढ़ाया।
मंदिर अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं ने चढ़ावे के रूप में 17,46,886 रुपये अर्पित किए, जबकि बकरों की नीलामी से 1,42,100 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा दान राशि के रूप में 13,17,960 रुपये प्राप्त हुए। कुल राशि 32,06,946 रुपये दर्ज की गई।
नकद राशि के साथ श्रद्धालुओं ने चार ग्राम सोना और 211 ग्राम 400 मिलीग्राम चांदी भी मंदिर में अर्पित की। विदेशी मुद्रा में 85 इंग्लैंड पाउंड, 123 अमेरिकी डॉलर, 1,350 यूरो, 195 कनाडाई डॉलर, 20 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 195 यूएई दिरहम और 150 कतर रियाल भी प्राप्त हुए।
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाल योगी के दरबार पहुंचे। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। चैत्र मास मेलों के समापन के तीन माह बाद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।