फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A monthly sanitation fee of 50 will be collected from every family in Karha Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: करहा पंचायत में हर परिवार से लिया जाएगा 50 रुपये मासिक सफाई शुल्क

Tue, 21 Jul 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करहा की ग्राम सभा में गांव की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक परिवार से 50 रुपये मासिक शुल्क लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

साथ ही सभी घरों में सोकपिट निर्माण सुनिश्चित करने और स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सोमवार को पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रधान सुनीता कुमारी ने बताया कि सफाई शुल्क का उपयोग गांव में नियमित सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य स्वच्छता कार्यों पर किया जाएगा। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए पंचायत और ग्रामीणों का आपसी सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक घर में सोकपिट (जल सोख्ता गड्ढा) का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि घरों से निकलने वाले गंदे पानी का उचित निपटारा हो सके और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की अपील की।
प्रधान ने कहा कि यदि कोई परिवार आर्थिक या अन्य कारणों से अकेले सोकपिट बनाने में सक्षम नहीं है तो दो या तीन परिवार मिलकर सामूहिक रूप से इसका निर्माण कर सकते हैं। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई और ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed