फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused's bail plea rejected in the case.

Hamirpur (Himachal) News: 57 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Tue, 14 Jul 2026 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Jul 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना भोरंज के तहत जाहू पंचायत के वार्ड नंबर नौ में व्यापारी जगदीश चड्ढा के घर हुई 57 लाख रुपये की चोरी के मामले में पकड़े आरोपी रोहित की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्या प्रकाश की अदालत ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस स्तर पर आरोपी को रिहा करने से जांच प्रभावित हो सकती है और वह रफूचक्कर हुए आरोपियों के साथ मिलकर साक्ष्यों को नष्ट कर सकता है।
विज्ञापन

पंजाब के रूपनगर (घनोली) निवासी आरोपी रोहित कुमार को भोरंज पुलिस ने 2 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी से 11.55 ग्राम वजन की एक कटी हुई सोने की चूड़ी बरामद हुई थी, जिसकी पहचान शिकायतकर्ता ने अपने चोरी हुए आभूषण के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 6 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के घर से 13.824 ग्राम पिघला हुआ सोना भी बरामद किया था। आरोपी रोहित कुमार ने पूछताछ में मुख्य आरोपी अभिषेक और अन्य भागे आरोपियों से किसी भी तरह की जान-पहचान होने से साफ इन्कार किया था।

जब पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली, तो पाया कि रोहित कुमार लगातार मुख्य आरोपी अभिषेक और अन्य आरोपियों के साथ फोन के जरिये संपर्क में था। इन तथ्यों के मद्देनजर अदालत ने जमानत याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed