{"_id":"697d0b3c6df3d4b6b808bc91","slug":"after-colliding-with-a-truck-a-jeep-loaded-with-wood-hit-a-wall-two-people-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-181922-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रक से भिंड़त के बाद लकड़ी से लदी ट्राला जीप दीवार से टकराई, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रक से भिंड़त के बाद लकड़ी से लदी ट्राला जीप दीवार से टकराई, दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
मटौर शिमला मार्ग पर कोहली के समीप दीवार के साथ टकराया लकड़ी से लदा ट्राला। जागरूक पाठक
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। मटौर-शिमला मार्ग पर एक के बाद एक चार वर्षों में एक ही स्थान पर चार हादसे होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। शुक्रवार को रात के अंधेरे में लकड़ी लेकर जा रही ट्राला जीप कोहली के पास अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक से टकराई और उसके बाद मकान की दीवार से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप और ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है तथा ट्राले में भरी लकड़ी के मोछों (लॉग) से मकान के एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं।
मटौर-शिमला मार्ग पर कोहली के समीप विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एक परिवार के जीवन पर भारी पड़ सकती है। तीखा मोड़ और उतराई पर तेज रफ्तार यहां पर बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। चार साल में चार हादसे एक ही स्थान पर हुए हैं और बार-बार एक ही मकान को नुकसान पहुंच रहा है।
वहीं, मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि जब सड़क का निर्माण शुरू हुआ था तो उनके मकान को भी अवार्ड लेटर जारी कर दिया गया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उस हिस्से को छोड़ दिया। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए।
पवन कुमार के अनुसार पहला हादसा जुलाई 2023 को हुआ था। इस हादसे में एक तूड़ी से भरा हुआ ट्रक दीवार के साथ टकराकर पलट गया था। इस दौरान सुरक्षा दीवार काे नुकसान पहुंचा था। वहीं, एक वर्ष बाद 19 जून 2024 को फिर तेज रफ्तार कार दीवार के साथ टकरा गई। इस हादसे में एक दंपती घायल हो गया।
इसके बाद 10 अगस्त, 2025 को भी इसी स्थान पर हादसा पेश आया। इस हादसे में सेना के लिए दूध की सप्लाई लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दीवार के साथ जा टकराया। पवन कुमार का कहना है कि उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को भी पत्र लिखा था, लेकिन आज तक यहां पर न तो क्रैश बैरियर लग पाए हैं और न सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अन्य कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग करेंगे। अगर फिर भी कोई हल नहीं निकलता है तो वह धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
कोट्स :
मटौर-शिमला मार्ग पर कोहली के पास दुर्घटनास्थल पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। यहां पर शीघ्र ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए कदम उठाए जाएंगे। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर
मटौर-शिमला मार्ग पर कोहली के पास हुए हादसे को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, जिसके कारण शिकायत दर्ज नहीं की गई है। -बलवीर सिंह एसपी हमीरपुर
Trending Videos