सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Self-help groups will be connected through online platforms

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Feb 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को ऑनलाइन कारोबार करने में मिलेगी सुविधा
Trending Videos


अभी तक दो महिलाओं को अमेजन पर मिला है प्लेटफार्म

कारोबार को विस्तार देने के लिए डीआरडीए ने शुरू की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए अब ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लिया जाएगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने ग्रामीण महिलाओं के लिए एक पहल की है। इसके तहत अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा।
ऑनलाइन प्लेटफार्म में जुड़ने से वे अपने उत्पादों की बिक्री देश-विदेश में आसानी से कर सकेंगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक बाजार की सीमाओं से बाहर निकालकर डिजिटल कारोबार से जोड़ना है। इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि वे तकनीक से भी जुड़ेंगी और आधुनिक व्यापार प्रणाली को समझ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अधिकांश महिलाएं स्थानीय हाट-बाजार, मेलों या सीमित स्तर पर अपने उत्पादों की बिक्री कर रही थीं।बाजार की सीमित पहुंच के कारण उनके उत्पादों को उचित मूल्य और व्यापक पहचान नहीं मिल पाती थी। डीआरडीए की नई पहल के बाद महिलाएं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर अपने उत्पाद बेच सकेंगी। वर्तमान में जिले से दो महिलाओं को अमेजन प्लेटफार्म पर अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिल चुका है। महिलाएं दुकान के साथ आनलाइन माध्यम से भी उत्पाद बेच रही हैं। अब अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि उन्हें भी कारोबार बढ़ाने में सहायता मिल सके। इससे समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिलाएं समूह के माध्यम से और अधिक उत्पादन करने के लिए प्रेरित होंगी।

कोट

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए अब ऑनलाइन प्लेटफार्म का सहारा लिया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।- अभिषेक गर्ग, एडीसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed