{"_id":"697df1a0f93dc38a5e02f685","slug":"small-traders-get-respect-in-the-budget-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-181975-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बजट में छोटे व्यापारियों को मिले सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बजट में छोटे व्यापारियों को मिले सम्मान
विज्ञापन
सन्नी शर्मा
विज्ञापन
सचित्र :
व्यापारियों को 60 वर्ष के बाद हो आजीविका मानदेय का प्रावधान
महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए मिले अलग बजट
बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए युवाओं को मिले स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पहली फरवरी को पेश होने वाले केंद्र सरकार के बजट से व्यापारी वर्ग को सबसे अधिक उम्मीदें हैं। सबसे ज्यादा आस छोटे व्यापारियों को है। व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार छोटे व्यापारियों को जीएसटी के एक स्लैब में लाने का तोहफा देगी। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि इस बजट में उनकी मांगों के अनुसार छोटे व्यापारियों को भी सम्मान मिलेगा तथा अन्य कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति की आयु के आधार पर उन्हें आजीविका मानदेय मिल सके, जिससे वह 60 वर्ष की आयु के बाद घर पर अपना जीवन यापन कर सकें।
इसके अलावा छोटे व्यापारियों को दुर्घटना होने पर या फिर अस्वस्थ होने पर स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने की भी उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि एक व्यापारी बिना किसी लाभ के टैक्स देता है, लेकिन दुर्भाग्य से अगर कोई व्यापारी बीमार हो जाता है या उसका व्यापार घाटे में चला जाता है तो उसे कोई सहारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा व्यापारियों को उम्मीद है कि सभी वस्तुओं को अलग अलग स्लैब से हटाकर पांच फीसदी के स्लैब में लाया जाएगा।
लोगों के हितों के लिए केंद्र सरकार को सभी वस्तुओं को एक ही स्लैब में लाया जाना चाहिए। इससे लोगाें को सस्ते दामों पर वस्तुएं उपलब्ध होंगी तथा व्यापारियों को भी हिसाब रखने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्यापारियों को बीमा योजना का भी मिलना चाहिए। सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर
व्यापारी अपने जीवन की अंतिम सांस तक कारोबार करता है। उसकी सेवानिवृत्ति की कोई आयु नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद आजीविका मानदेय प्रदान कर उसे सेवानिवृत्त किया जाना चाहिए ताकि वह अपने जीवन के शेष पलों को आराम से गुजार सके। -सन्नी शर्मा, प्रधान व्यापार मंडल भोटा
युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा किए जाने चाहिए। पिछले कई वर्षों से रोजगार के अवसर कम मिले हैं। लोग पढ़ लिखकर कम वेतन पर बाहर नौकरी कर रहे हैं। युवाओं के लिए उनकी दक्षता के अनुसार रोजगार मिलना चाहिए। -बासु बन्याल, युवा, बड़सर
बजट में महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए विशेष प्रावधान होना चाहिए ताकि महिलाएं घर की चहारदीवारी के साथ-साथ घर से बाहर भी अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इसके साथ ही छात्राओं के लिए विकास के लिए बजट का अलग से प्रावधान होना चाहिए। - कमलेश कुमारी, सलौणी
Trending Videos