सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A 44.33 meter long bridge will be built on two spans and one pillar over Seer Khad.

Hamirpur (Himachal) News: सीर खड्ड पर दो स्पैन और एक पिलर पर बनेगा 44.33 मीटर लंबा पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Feb 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
A 44.33 meter long bridge will be built on two spans and one pillar over Seer Khad.
बस्सी से तताहर सड़क पर डली में नए पुल के निर्माण के लिए नींब खुदाई का कार्य जारी। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
विकास की बात
Trending Videos

सचित्र

निर्माण शुरू, 16 फीट गहरी होगी डली पुल की नींव, फुटपाथ की भी मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के डली में सीर खड्ड में बनने वाले पुल का निर्माण शुरू हो गया है। 44.33 मीटर लंबे पुल के लिए दो स्थानों पर स्पैन के लिए करीब 16 फीट गहरी नींव होगी तथा एक पिलर का निर्माण होगा। बस्सी से तताहर वाया चंदरूही सड़क मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल और हमीरपुर के भोरंज उपमंडल की करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ती है।
सीर खड्ड पर हमीरपुर और मंडी की सीमा पर डली में 4.16 करोड़ रुपये की लागत की पुल का निर्माण किया जा रहा है। 11 मीटर चौड़े पुल के निर्माण में राहगीरों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के पहले पुराने पुल का गिराया गया है। इसके स्थान पर पुल को तैयार करने के लिए नींव की खोदाई जारी है। इससे सीर खड्ड में खोदाई के दौरान गोलू भी निकला है। उसे उठाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। जिससे निर्माण कार्य को देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नींव खोदाई के दौरान पानी अधिक मात्रा में निकलने में परेशानी हो रही है। यह पुल सरकाघाट उपमंडल की दारपा पंचायत और भोरंज उपमंडल की अमरोह पंचायत के बीच बन रहा है। पुल का निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक से हो, इसे लेकर लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिकारी भी बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि नींव खोदाई में किसी प्रकार की कमी न रहे। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि डली में बन रहे पुल की नींव करीब 16 फीट गहरी होगी। निर्माण कार्य से खड्ड में पानी अधिक निकलने से देरी हो रही है। फिर भी पुल का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है।



बस्सी से तताहर सड़क पर डली में नए पुल के निर्माण के लिए नींब खुदाई का कार्य जारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed