फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After the engagement, the bride ran away with Rs 18 lakh and jewellery after showing dreams of marriage.

Hamirpur (Himachal) News: सगाई के बाद शादी के सपने दिखाकर 18 लाख रुपये और जेवरात लेकर भागी दुल्हन

Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। शादी का रिश्ता तय कर एक परिवार को विश्वास में लेने के बाद करीब 18 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने के आभूषण ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संगरोह गांव निवासी कुसुम लता ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे का रिश्ता एक युवती से तय हुआ था, जो अपने भाई के साथ रहती थी। युवती के भाई ने अपना पता कांगड़ा बस स्टैंड के पास बताया था।
विज्ञापन

दोनों परिवारों की सहमति के बाद 20 जून को चंडीगढ़ में रिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जहां वर पक्ष ने होने वाली दुल्हन को सोने के आभूषण और अन्य महंगे उपहार भेंट किए। इसके बाद 12 जुलाई को शादी की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार में निवेश और अन्य जरूरतों का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में गूगल पे के माध्यम से करीब 18 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब सात जुलाई को युवती के भाई ने फोन कर बताया कि कनाडा में उनके मामा का निधन हो गया है और उन्हें तुरंत वहां जाना पड़ रहा है। उसने 11 जुलाई तक लौट आने का भरोसा दिया, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।
परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने बिचौलियों से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आखिरकार 11 जुलाई को जब संबंधित मैरिज पैलेस में जानकारी ली गई तो पता चला कि 12 जुलाई के नाम से वहां कोई बुकिंग ही नहीं थी। यहीं से पूरे ठगी के खेल का पर्दाफाश हुआ।

पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ठगी गई नकदी और आभूषण वापस दिलवाने की मांग की है।
कोट
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों को खुद भी ऐसे मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article